फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजी का मर्डर: पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, जंगल में पड़ी मिली लाश, घर से खेत के लिए निकले थे बिरेंद्र

Fri, 26 Aug 2022 08:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Murder in Baghpat: पूर्व फौजी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूर्व फौजी की लाश जंगल में पड़ी मिली है। परिजनों ने बताया कि घर से खेत पर जाने के लिए निकले थे लेकिन फिर वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Murder in Baghpat: बागपत जनपद के चांदीनगर क्षेत्र में ढिकौली गांव के सेवानिवृत्त सैनिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार की सुबह खट्टा प्रह्लादपुर गांव के जंगल में मिला। मृतक सैनिक के बेटे ने खट्टा प्रह्लादपुर गांव के दो लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


खट्टा प्रह्लादपुर गांव में गुरुवार की सुबह खेतों में काम करने जा रहे किसानों को एक शव पड़ा मिला। पुलिस ने पहुंचकर शव की पहचान कराई। उसकी पहचान ढिकौली गांव के सेवानिवृत्त सैनिक बिरेंद्र के रूप में हुई। जिसके शरीर पर चोटों के कई निशान मिले। लोगों ने आशंका जताई है कि वीरेंद्र की पीट-पीटकर हत्या की है। चांदीनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतक वीरेंद्र के बेटे उमेश ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से खेत पर जाने के लिए कहकर गए थे। लेकिन गुरुवार की रात तक घर नहीं लौटे। शुक्रवार की सुबह उन्हें उनकी मौत की जानकारी मिली। उमेश ने खट्टा प्रहलादपुर गांव के रहने वाले मोहित व राहुल उर्फ कबर पर पिता बिरेंद्र की हत्या करने का शक जताया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफ: पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात आदित्य, हर बार दी खाकी को मात,पढ़ें खिलाड़ी से बड़े अपराधी बनने की कहानी 

विज्ञापन

इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: भयावह हादसा: धमाके होते ही आठ फीट ऊंची दीवार कूदकर भागीं फैक्टरी में काम कर रहीं महिलाएं, कई झुलसीं

रातभर तलाशते रहे, सुबह मिली मौत की सूचना
उमेश ने बताया कि उसके पिता के खेत में जाने के बाद कोई पता नहीं चल सका। वे देर रात तक अपने पिता के बारे में परिचितों के पास जाकर जानकारी जुटाते रहे। लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। उमेश ने बताया कि सुबह होते ही पिता की हत्या की जानकारी मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें