फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पूर्व मंत्री का पेट्रोल पंप सील, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 29 Sep 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर बिना लाइसेंस चल रहे पूर्व मंत्री साहब सिंह के पेट्रोल पंप पर डीएम के आदेश के बाद कार्रवाई कर दी गई। इस पर सील लगाने के साथ ही पूर्व मंत्री और उनके बेटे समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर भारत सर्विस सेंटर के नाम से चल रहे पेट्रोल पंप के संचालक मोईन चौधरी और प्रबंधक देव कुमार हैं। जबकि पूर्व मंत्री साहब सिंह और उनका बेटा अमित चौधरी भी साझेदार है। जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर बिना लाइसेंस पेट्रोल बेचने की शिकायत मिली। इस पर उन्होंने पंप पर पहुंचकर जांच की और संचालक को लाइसेंस दिखाने के लिए कहा। बताया कि पंप संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सके।
इसके बाद पूर्ति विभाग की टीम ने पेट्रोल पंप पर सील लगा दी और इसकी जांच रिपोर्ट डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को भेजी। डीएम की संस्तुति के बाद कोतवाली में तहरीर दी गई। इस मामले में सीओ विजय चौधरी ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक दीपक कुमार की तहरीर पर पूर्व मंत्री व वर्तमान में भाजपा नेता साहब सिंह, उनके बेटे अमित चौधरी, पंप मालिक मोईन निवासी बड़ौत, प्रबंधक देव कुमार निवासी बिलौचपुरा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन- पेट्रोल पंप की झूठी शिकायत की गई है। उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। - साहब सिंह, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें