फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पूर्व प्रबंधक पर नौकरी के नाम पर 60 हजार लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। सुन्हैड़ा गांव के शिवचरण शर्मा ने शुक्रवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि कुछ दिन पहले उसकी खेकड़ा स्थित महामना मालवीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक से पुत्र की चपरासी के पद पर नौकरी लगवाने की बात हुई थी।
विज्ञापन

प्रबंधक ने उससे तीन लाख 10 हजार में पुत्र की नौकरी लगवाने की बात कही। प्रबंधक ने उससे 60 हजार रुपये पहले ले लिए। बाकी रुपये नौकरी लगने के बाद देने को कहा। अब तक न उसके पुत्र की नौकरी लगी और न प्रबंधक ने उसके 60 हजार रुपये वापस दिए। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी। चहीं काॅलेज प्रबंधक श्यामदत्त शर्मा का कहना है कि शिवचरण के पुत्र राहुल को उन्होंने प्रबंधक रहते हुए प्राइवेट नौकरी पर लगाया था। वह उसे वेतन भी अपने पास से देते थे। लेकिन वह काम नहीं करता था। उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें