फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा केत पूर्व विधायक ने किया सरेंडर, जमानत मिली

विज्ञापन
बागपत कोर्ट से जमानत के बाद बाहर आते भाजपा के पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में वारंट जारी होने के बाद शुक्रवार को पूर्व विधायक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन

अधिवक्ता योगेंद्र कुमार व अमित खोखर ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान रठौड़ा गांव में प्रचार के दौरान छपरौली थाने में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला समेत 250 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता व कोविड़ अधिनियम के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें शुक्रवार को भाजपा के पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहां सुनवाई के बाद कोर्ट से पूर्व विधायक को जमानत दे दी। उधर, इससे पहले आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे में रालोद विधायक डॉ. अजय तोमर व भाजपा विधायक योगेश धामा समेत अन्य जनप्रतिनिधि सरेंडर कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें