फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष ने खेकड़ा पुलिस पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, वीड़ियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वह खेकड़ा पुलिस पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगा रहा है। उसका आरोप है कि खेकड़ा पुलिस रिश्वत मिलने पर अपराधियों को भी थाने से छोड़ रही हैं। रिश्वत ना देने वाले निर्दोष लोगों को भी जेल भेज रही है।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र ने वीडियो में पुलिस की इस कार्यप्रणाली के कई उदाहरण भी दिए हैं। जिसमें खेकड़ा की मारपीट की दो घटनाओं में से एक के आरोपियों को रिश्वत मिल जाने के कारण थाने से छोड़ देने और दूसरी घटना में रिश्वत न मिलने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के बावजूद गिरफ्तार कर चालान करने का आरोप लगाया गया है। ग्राम रटौल के एक अपराधी को रिश्वत मिल जाने के बाद थाने से छोड़ने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की हैं। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें