फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बावली गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा
विज्ञापन

बड़ौत। बावली गांव में एक हलवाई के यहां पर दूध में मिलावट की शिकायत पर शुक्रवार को अभिहित अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने छापा मारा। हालांकि जांच के दौरान की गई शिकायत झूठी मिली।
विज्ञापन

बावली गांव के एक व्यक्ति ने 27 जुलाई को डीएम राजकमल यादव और अभिहित अधिकारी मानवेंद्र को गांव के एक हलवाई के यहां पर दूध में मिलावट की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि मिलावटी दूध के सेवन से लोग बीमार हो रहे हैं। डीएम ने अभिहित अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। शुक्रवार को अभिहित अधिकारी मानवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकिता श्रीवास्तव और खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिपाल गांव में पहुंचे। टीम ने हलवाई की दुकान में खाद्य पदार्थों की जांच की। अभिहित अधिकारी मानवेन्द्र ने बताया कि जांच में शिकायत झूठी पाई गई है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें