फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खाद्य विभाग की टीम ने दुकानों पर चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कुट्टू के आटे की पूरी खाने से बीमार हुए पुलिस कर्मियों की सूचना पर सोमवार को खाद्य विभाग की टीम त्यागी भोजनालय पहुंची, जहां टीम को कुट्टू या व्रत में खाने की अन्य सामग्री नहीं मिली। टीम में नगर की दुकानों पर चेंकिंग अभियान चलाकर दुकानदारों को मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कुट्टू के आटे की पूरी खाने से पुलिस कर्मियों की तबीयत बिगड़ गई थी। पुलिस कर्मियों का टिफिन कोर्ट रोड स्थित त्यागी भोजनालय से पैक होकर आया था। टीम ने भोजनालय पर जाकर जांच की, मगर वहां व्रत संबंधी कोई सामग्री नहीं मिली। संचालक का कहना था कि उसने आटा बाजार से खरीदा था। उसने दुकानदार का नाम बताने से इंकार कर दिया। टीम ने नगर में किराना की दुकानों पर चेंकिंग अभियान चलाकर दुकानदारों को मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें