बड़ौत के लुहारी गांव में रविदास जयंती मनाते समाज के लोग।
- फोटो : BARAUT
‘संत रविदास के बताए मार्ग का करें अनुसरण’
बड़ौत। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जयंती पर लुहारी में अंबेडकर चौपाल, रविदास मंदिर और रविदास चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया।
जाट संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि हमें महर्षि के बताए रास्तों का अनुसरण करना चाहिए। हमें समाजसेवा करने में कोई संकोच नहीं होनी चाहिए। इसमें मांगेराम, राजपाल सिंह, डॉ. विजय जोशियां, वेद प्रकाश, अजब सिंह, सुशील कुमार, देवीदास, विनोद कुमार आनंद कुमार आदि रहे। उधर, लौहड्ड़ा गांव में रविदास अमरवाणी कार्यक्रम का आयोजन गुरु सेवा समिति ने किया। इसमें सुखपाल, सतेंद्र कुमार उपस्थित रहे। उधर, छतरपुर व लिलवाड़ी गांव में रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली।