कोहरे से बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग लगा जाम
बड़ौत (बागपत)। पिछले तीन दिनों से पड़ रहे कोहरे के चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को कोहरे के चलते बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर करीब दो घंटे का जाम लगा रहा। लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। इस मार्ग पर पहले से ही चौड़ीकरण का काम चल रहा है। साथ ही नालों का निर्माण भी किया जा रहा है, इससे यह मार्ग संकरा होकर रह गया है। बुधवार को कोहरे व सड़क चौड़ीकरण के चलते दो घंट तक लोग जाम से जूझते रहे। स्थानीय लोगों बिजेंद्र, नहार सिंह, संजीव, कर्मवीर, धर्मवीर, आजाद, प्रमोद, धीरज, विनोद आदि ने चौड़ीकरण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।