फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोहरे व शीतलहर से हालत खराब, पांच डिग्री रहा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कोहरे व शीतलहर के कारण लोगों की हालत खराब हो गई है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के कारण सुबह में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सर्दी बढ़ने से सुबह में बाजारों में आवाजाही कम रही। लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाया।
पिछले कई दिनों से कोहरे और सर्द हवा के कारण ठंड का सितम जारी है। कोहरा और ठंडी हवा चलने से दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। कोहरे में वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हाईवे पर वाहनों की लाइटें जली रहीं और वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकलने पर लोगों के बाजारों में पहुंचने पर भीड़ बढ़ी मगर शाम होते ही ठंड दोबारा से बढ़ गई। नगर के कोर्ट रोड, सिसाना रोड, होलिका चौक, पांडव रोड, पुराना कस्बा में अलाव जलाए गए। बाजारों में दुकानदार प्रतिष्ठानों के बाहर अलाव जलाकर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल 12 जनवरी तक रहेंगे बंद
सर्दी को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अवकाश बढ़ा दिया है। अब 12 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की गई है। निर्देशों का पालन न करने पर स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि सर्दी के कारण 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। प्री बोर्ड परीक्षा एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए स्कूल खोला जा सकता है। इसके अलावा स्कूल खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें