बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर से देहात तक कोरोना के कर्मयोद्धाओं का स्वागत किया जा रहा है। जगह-जगह समाजसेवी व ग्रामीण पुलिस अधिकारियों, चिकित्सकों व सफाई कर्मचारियों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत कर रहे है। नगर की यमुना रोड़ में नागरिकों ने अपने मकानों की छतों और बालकनी से पुलिस प्रशासन की टीम पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मोहम्मद शमीम, भूरा, मोमिन, अंसार पहलवान, डॉक्टर अनिल, रूबी खान, राजकुमार, नदीम राणा, समीर, रिआन, इमरान, नदीम कस्सर, कयूम सहित काफी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। उधर गांव निबाली में ग्राम प्रधान रामपाल धामा के निर्देशन में चौकी प्रभारी सचिन कुमार, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों, आंगनवाड़ी, आशा को फूलों व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व प्रधान पंडित जय भगवान शास्त्री,सेवाराम शर्मा, मनोज धामा, संजय धामा, शोभाराम का सहयोग रहा।