फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बारिश से फूलों की फसल बर्बाद, नवरात्र में महंगे हो गए फूल

Fri, 24 Mar 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। जिले में बारिश से फूलों की फसल खराब हो गई है। जिससे बाजार में फूलों की कमी होने लगी है और इसका असर नवरात्र में गेंदा और गुलाब के फूलों के दाम पर पड़ा है। फूल महंगे होने के कारण नवरात्र में श्रद्धालुओं को दोगुना महंगे फूल खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है। रटौल क्षेत्र में आम के अलावा बड़े स्तर पर फूलों की खेती की जाती है। यहां गेंदा, गुलाब, कनेर, चमेली, मोगरा की खेती की जाती है। दो दिन बारिश के बाद गेहूं व सरसों और सब्जी की फसल के साथ फूलों की फसल भी खराब हो गई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बारिश के कारण लगभग 60 प्रतिशत फसल का नुकसान हुआ है। फूलों की फसल खराब होने से फूलों के दाम दोगुना तक बढ़ गए है। नवरात्र में श्रद्धालुओं को पूजा के लिए अधिक दाम में फूल खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
-
- तीन दशक से फूलों की खेती कर रहा हूं। अन्य फसल के मुकाबले फूलों में अच्छी आमदनी होती है। इस बार बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। - बहाउद्दीन, रटौल
विज्ञापन

- बारिश से गेंदा व गुलाब की फसल खराब हो गई है नवरात्र में फूलों की मांग बढ़ गई है। गेंदा का दाम 40 से 80 और गुलाब 150 से 200 रुपये किलो गुलाब हो गया है। -फरमान, फूल व्यापारी
विज्ञापन

-
- इस बार गेंदा और गुलाब के फूल के दाम दो गुणा तक बढ़ गए हैं। नवरात्र में माता का पूजन करने के लिए महंगे दाम में फूल खरीदने पड़ रहे हैं। = रचना शर्मा
-
- नवरात्र शुरु होते ही फूलों के दाम बढ़ गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि बारिश के कारण फसल खराब होने से उत्पादन कम हो गया है। - ललिता देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें