फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईवे पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवा रंग में रंगा हाईवे

Sat, 15 Jul 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत- बिजरोल मार्ग पर डाक कावड़ लेकर दौड़ता शिवभक्त कावड़िया।
विज्ञापन
बागपत। हाईवे पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे भगवा रंग में रंग गया है। भोले के जयकारों की गूंज से पूरा हाईवे शिवमयी हो गया है। हाईवे पर डाक कांवड़ शुरू होने पर और रौनक बढ़ गई है। कांवड़िये भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए और डीजे की धुनों पर नृत्य करते हुए अपनी मंजिलों की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

हाईवे भगवा रंग में रंग चुका है। हाईवे पर दूर-दूर तक डाक कांवड़ से लेेकर पैदल कांवड़िये और विभिन्न रंगों में कांवड़ ही नजर आ रही हैं। पुलिस-प्रशासन भी कांवड़ व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है। शिविर में श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा में लगे हुए है। शुक्रवार को हाईवे पर डाक कांवड़िये भी आने शुरू हो गए। कांवड़िये भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए और डीजे की धुनों पर नृत्य करते हुए अपनी मंजिलों की ओर बढ़ रहे हैं। हाईवे के किनारे लोग कांवड़ियों का उत्साह भी बढ़ा रहे हैं।
माता को कांवड़ में बैठाकर लाए गौरीपुर और ढिकाना के कांवड़िये
फोटो -2ए
दोघट। ढिकाना गांव की बीरमती और गौरीपुर जवाहर नगर की चंद्रवती को उनके बेटे हरिद्वार से कांवड़ में बैठाकर लाए है। ढिकाना निवासी संजय, रमेश, सहंसरपाल ने बताया कि वे देहरादून में रह रहे हैं। उनके पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में मां ही घर की मुखिया है। तीनों भाइयों ने मां को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से पुरा महादेव पर जलाभिषेक करने का निर्णय लिया था। इनके अलावा गौरीपुर जावहर नगर गांव निवासी चंद्रवती (65) को उसके बेटे रजनीश, मनोज, मोनू, पुत्रवधु नंदनी, कोमल, शिवानी, पोते आकाश व विकास हरिद्वार से कांवड़ में बैठाकर लाए हैं। गौरीपुर के मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

बड़ौत- बिजरोल मार्ग पर डाक कावड़ लेकर दौड़ता शिवभक्त कावड़िया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें