फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्कूलों के लिए बेहतर कार्य करने पर सम्मानित होंगे पांच ग्राम प्रधान

Fri, 24 Mar 2023 07:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालयों में बेहतर कार्य कराने पर पांच ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत भी कई विद्यालयों को पुरस्कार दिया जाएगा।
विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं पूर्ण करने के लिए कायाकल्प योजना चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत विद्यालयों में पेयजल, बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण, चहारदीवारी, अतिरिक्त कक्ष, फर्नीचर, टाइल्स लगवाना और रैंप का निर्माण कराया जाना था। विद्यालयों में निर्माण कार्य कराने में जिले के पांच ग्राम प्रधानों ने सराहनीय कार्य किया है। जिस पर ग्राम प्रधानों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कीर्ति ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में सराहनीय योगदान के लिए डूंडाहेड़ा की ग्राम प्रधान रुचि त्यागी, पिलाना के ग्राम प्रधान संजय त्यागी, निनाना की ग्राम प्रधान प्रीति धनकड़, मौजिजाबाद के ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह और मुकन्दपुर के ग्राम प्रधान संजीव कुमार को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा स्वच्छ विद्यालय अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, साबुन से हाथ धोना, स्कूल का संचालन और रखरखाव के लिए चयनित विद्यालयों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें