खेकड़ा। खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान निवासी रामचरण ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका यस बैंक शाखा में खाता है। शनिवार को उसके बैंक खाते से पांच हजार रुपये की नगदी उड़ा दी गई। फोन पर ट्रांजेक्शन का मेसेज आया तो उसे मामले की जानकारी हुई। उसने कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि ठगों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।