खेकड़ा। गांव सुन्हैडा में 29 सितंबर को एक वृद्धा की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को बगैर बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद अंतिम संस्कार में शामिल मृतका के चार परिजनों सहित 11 ग्रामीण जांच में कोरोना संक्रमित मिले थे। नगर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती इनमें से पांच महिलाओं ने कोरोना को मात दे दी। शनिवार को उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कोविड अस्पताल के प्रभारी डा. ताहिर ने बताया कि इन महिलाओं में मृतक वृद्धा के परिवार की महिलाएं भी शामिल हैं। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को नगर स्थित अस्थाई जेल से 60 बंदियों और नगर से 90 लोगों के सैंपल लिए।