फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्प्रे डालकर सरसों की पांच बीघा फसल नष्ट की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। सैदपुर गांव के प्रधान राकेश त्यागी ने रविवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि वह गांव में प्रधानमंत्री स्वच्छ पेयजल योजना के तहत पेयजल टंकी का निर्माण करा रहे है। गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं और टंकी निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे है। टंकी का निर्माण दो बार बंद करा चुके है और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कार्य शुरू कराया गय। आरोप है कि शनिवार की रात उनके पांच बीघा खेत में सरसों की फसल को केमिकल का स्प्रे कर नष्ट कर दिया। ग्राम प्रधान ने गांव के चार लोगों पर रंजिश के चलते फसल नष्ट करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें