फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचंदपुर में हुए संघर्ष में पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरचंदपुर गांव में शनिवार को किशोरी को लेकर हुए संषर्घ में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक गांव का रहने वाला युवक नीरज दो बार 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। दोनों बार लोगों ने पंचायत करके समझौता करा दिया था। इसके बावजूद युवक लगातार किशोरी को परेशान कर रहा था। आरोप है कि शनिवार को नीरज ने अपने पिता सोमपाल के अलावा बोबी, नितिन, श्याम आदि के साथ किशोरी के साथ अभद्रता की। इसका विरोध करने पर पथराव कर दिया गया था। इस मामले में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से सोमपाल, नीरज, बोबी, नितिन, श्याम को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें