फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवार, महादेव की जय-जयकार

विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में लड्डू गोपाल लेकर जाते श्रद्घालु - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
सावन का पहला सोमवार, महादेव की जय-जयकार
विज्ञापन

बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव के ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रात दो बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। सोमवार को रात दो बजे के बाद से दोपहर तक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।
श्रावण मास के पहले सोमवार को परशुरामेश्वर मंदिर जयकारों से गूंज उठा। क्षेत्र के अलावा दूरदराज से आए लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रात दो बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर परिसर के अलावा मेला परिसर में पुलिस बल तैनात रहा और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी गई। मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आने वाली महिला और बच्चों ने दुकानों पर खूब खरीददारी की।
विज्ञापन

- डीएम और एसपी ने किया मंदिर का निरीक्षण
सावन के पहले सोमवार को भीड़ अधिक होने पर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन में मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को अपनी शिफ्ट के आधार पर ड्यूटी करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। डीएम राजकमल यादव ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला परिसर में सफाई, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश दिए। इस मौके पर मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी व मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

- श्रद्धालुओं ने खूब की खरीदारी
पहले सोमवार को मंदिर में जिले के अलावा अन्य क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के बाद मेले में लगाई गई दुकानों पर खूब खरीददारी की। सौंदर्य प्रशासन और खिलौनों की दुकानों पर महिलाओं और बच्चों की भीड़ लगी रही।

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में लगे मेले में खरीदारी करते श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT

बागपत : बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करते श्रद?- फोटो : BAGHPAT

बागपत : बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ी शिवभक्तों की ?- फोटो : BAGHPAT

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ी शिवभक्तों की भीड़- फोटो : BAGHPAT

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ी शिवभक्तों की भीड़- फोटो : BAGHPAT

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ी शिवभक्तों की भीड़- फोटो : BAGHPAT

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ी शिवभक्तों की भीड़- फोटो : BAGHPAT

सावन के पहले सोमवार को बागपत के चमरावल रोड स्थित शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT

शिव-शंभु सुन ले पुकार: बागपत के ठाकुरद्घारा मंदिर में सावन के पहले सोमवार को पूजा के बाद प्रार्थन?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें