फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बदला लेने के लिए की थी फायरिंग

Fri, 24 Feb 2023 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल की बस
विज्ञापन
बड़ौत। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल की बस पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस भी बरामद कर लिया। घटना के पीछे दो दिन पहले हुई कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बड़ौत-मलकपुर मार्ग पर स्थित कुमकुम मोदी स्कूल के बाहर मंगलवार को किसी बात को लेकर छात्र के दो गुटों में मारपीट हो गई था। इसी बात का बदला लेने के लिए बृहस्पतिवार को बाइक सवारों ने बस का पीछा किया और रास्ते में ही फायरिंग कर दी। गोली पिछले शीशे को चरती हुई अगले शीशे आए बाहर निकल गई। इससे छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई।
सीओ बताया कि पकड़े गए आरोपियों में खामपुर गांव निवासी राहुल उर्फ गोल्हा, सक्षम और तरुण निवासी मलकपुर शामिल हैं। तीनों कक्षा-11 और 12 के छात्र हैं। छात्र और युवकों को तमंचा देने वाले युवक की तलाश की जा रही है। राहुल, समक्ष केएचआर इंटर कॉलेज के छात्र हैं।
विज्ञापन

स्कूल से काट दिया नाम, अनुशासन है जरूरी
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा का कहना है किसी भी कीमत पर स्कूल का अनुशासन और माहौल खराब नहीं देने दिया जाएगा। भले ही बाहरी युवकों ने स्कूल के छात्र को गुमराह कर घटना में शामिल कर लिया हो, लेकिन घटना गंभीर है। बस में सवार अन्य छात्रों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था, इसी के मद्देनजर छात्र को नाम स्कूल से काट दिया गया है।

कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल की बस

कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें