फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ा में दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश में दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर फायरिंग कर दी गई। गोली गाड़ी में लगी। पुलिस ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेरठ के इंचौली क्षेत्र के खरदौनी गांव के रहने वाले जाहिद ने कोतवाली पर दी शिकायत में बताया कि वह अपने साले मुशर्रफ की शादी में कार लेकर मुजफ्फरनगर के भनवाड़ा गांव में गया था। जहां से कार में दूल्हा मुशर्रफ, दुल्हन व एक अन्य के साथ रविवार रात करीब सवा नौ बजे निवाड़ा गांव की ईदगाह के पास पहुंचे।
आरोप है कि रास्ते में निवाड़ा निवासी जुनैद अपने दो साथियों के साथ बाइक पर आया। गाड़ी के आगे बाइक लगाते हुए जुनैद ने कार पर फायर कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जुनैद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें