बड़ौत। वाजिदपुर गांव में देवराज और जयवीर पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच फायरिंग व धारदार हथियार चले। इस संघर्ष में एक पक्ष से सेना का जवान सौरभ पुत्र देवराज भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे एक निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष से जयवीर घायल हुआ है। इसके अलावा दोनों पक्षों से कई ओर लोग मामूली रूप से घायल हुए है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोतवाली पर शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।