चांदीनगर। गौना गांव निवासी दिनेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका ट्रैक्टर गांव का ही श्याम पुत्र धर्मपाल और जेसीबी बिहार निवासी मुंतजिर चलाता है। शनिवार को श्याम और मुंतजिर उसके मकान के बाहर ट्रैक्टर के पास खड़े थे। आरोप है कि तभी गांव का एक युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया और श्याम व मुंतजिर पर तमंचे से फायर झोंक दिया। दोनों बाल-बाल बच गए। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि मामला दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट का है, फायर झोंकने की बात निराधार है।