फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पावरलूम फैक्टरी में आग, 90 लाख से अधिक की बेडशीट जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। मुबारिकपुर रोड स्थित पावरलूम फैक्टरी में शार्ट सर्किट से शनिवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक लाखों की बेडशीट, चादर व सूत समेत धागा जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

मुबारिकपुर रोड पर सूर्य प्रकाश जैन की पारस नाथ टेक्सटाइल्स के नाम से पावरलूम फैक्टरी है, जिसमें बेडशीट व चादरें बनाई जाती हैं। शनिवार रात तकरीबन साढ़े आठ बजे शार्ट सर्किट होने की वजह से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस वजह से फैक्टरी की छत का लिंटर भी टूटकर गिर गया। आग से फैक्टरी में रखी तकरीबन 90 लाख रुपए की बेडशीट, चादर, सूत व धागे जलकर राख हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे उद्यमियों ने पीड़ित के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें