-डेढ़ लाख से अधिक का सामान हुआ स्वाहा
फोटो संख्या 4
बड़ौत। बडौली रोड पर बृहस्पतिवार को एक कबाड़ी की दुकान और गोदाम में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक डेढ़ लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो चुका था।
बडौली रोड पर अमित पुत्र सुदीश की कबाड़ी की दुकान और उसके पीछे गोदाम है। बृहस्पतिवार दोपहर अचानक गोदाम में आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पहले तो आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर खुद काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक डेढ़ लाख से अधिक का सामान जलकर स्वाहा हो गया था। अमित ने बताया कि आग कैसे लगी, कोई जानकारी कहीं मिल सकी। इस सम्बंध में कोतवाली पर भी तहरीर दी गई है।