फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सिसाना में नेशनल हाईवे किनारे खड़ी कार में लगी आग

Mon, 30 Jan 2023 01:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत के सिसाना गांव में हाईवे किनारे धूं-धूंकर जलती कार
विज्ञापन
बागपत। सिसाना गांव में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे खड़ी कार में शनिवार रात आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन

सिसाना गांव के रहने वाले संदीप कुमार ने बताया कि उसने तीन महीने पहले नई कार खरीदी थी। शनिवार रात वह बाहर से गांव आया और हाईवे किनारे कार खड़ी कर घर चला गया था। बताया कि देर रात करीब सवा दो बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर कार में आग लगने की सूचना दी। उन्होंने गांव वालों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। संदीप ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई और कोतवाली में तहरीर देकर जांच कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हाईवे पर जाम की स्थिति बनी
सिसाना गांव में हाईवे किनारे खड़ी कार में आग लगने पर हाईवे पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई ओर आग बुझाने में जुट गए। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। आग बुझाई जाने के बाद ही आवागमन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें