खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद बहनोई ललित निवासी चिठेरा दादरी का उसके घर आना-जाना हो गया, जो उसकी नाबालिग बेटी पर गंदी नजर रखने लगा। आरोप है कि उसे और उसकी बेटी को बदनाम करने के लिए फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात आरोपी ललित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।