खेकड़ा। नालापार बस्ती मे मकान के बंटवारे को लेकर दो भाइयोंमें मारपीट हो गई। जुनेद और साबिर साझे के एक ही मकान में रहते है। मंगलवार की सुबह दोनो भाइयों में मकान के बंटवारे को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनो के बीच जमकर लाठी डंडे, लात घूसे चले। इसमें दोनों भाई घायल हो गए। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने दोनों के बीच मारपीट बंद कराई। इसके बाद दोनो भाईयों ने कोतवाली में पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों घायलों का उपचार कराया।