बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में डोलबंदी को लेकर एक किसान को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल राजपाल पुत्र जिल सिंह ने बताया कि पड़ोसी खेत वालेे से डोलबंदी को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि पड़ोसी ने उसके खेत की डोल काट ली, जब उसने विरोध किया तो चार लोगों ने घेरकर उसकी पिटाई शुरू कर दी, उसे लाठी-फावडों से घायल कर दिया। बाद मेें तमंचे से गोली चलाई, जिसमें वह बच गया। परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा, जहां से उसने चार के खिलाफ तहरीर दी है, पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया है।