फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सुल्तानपुर हटाना व दोघट में बुखार का प्रकोप बढ़ाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सुल्तानपुर हटाना व दोघट में बुखार का प्रकोप है। वहां 150 से अधिक बुखार के मरीज है और बुखार आने के बाद लोगों के हाथ व पैर में दर्द हो रहा है। लोग लगातार स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग कर रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन लोग बीमारी से परेशान होकर अपने स्तर पर ही उपचार करने को मजबूर है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर हटाना गांव के पूर्व प्रधान रविंद्र, राजकुमार, राजबीर, नरेश कुमार आदि ने बताया कि दो सप्ताह से लोग बुखार से परेशान है। बुखार आने पर लोगों का शरीर में जकड़न के साथ दर्द होता है। पहले गांव में बच्चे बीमारी की चपेट में आए और अब युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों को बुखार ने चपेट में लिया है। उधर, दोघट में बलबीर फौजी, माठू पहलवान, नरेंद्र मास्टर, तेजपाल आदि ने बताया कि कस्बे के अधिकांश घर में कोई न कोई सदस्य बुखार, हाथ पैरों में जकड़न जैसे बीमारी से पीड़ित है। उधर, सीएचसी अधीक्षक डाॅ़ विजय कुमार का कहना है कि मौसम बदल रहा है, ऐसी स्थिती में पंखा चलाकर सोने से बचे। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी लगाएं और पूरी बाजू के कपड़े पहने, स्वास्थ्य की जांच कराएं।
n सुल्तानपुर हटाना और दोघट कस्बे में बुखार में पीड़ित : दोघट कस्बे में सेलब, अर्जित, शीशपाल, तेजपाल, राजपाल, रवि, अमित, प्रवेश, रोशनी, रेखा, बबीता व सुल्तानपुर हटाना गांव मे सहदेव पुत्र रतन सिंह, विकास पुत्र सहदेव गुड्डी पत्नी रविंद्र, राजबल पुत्र अमीचंद, ओमवीरी पत्नी सुभाष, मुकेश पुत्र अंग्रेज समेत सैकड़ों लोग बीमार हैं।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें