फोटो- 12
बिनौली। बिनौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की छात्राओं ने शनिवार को ब्लॉक कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय सहित कई विभागों का भ्रमण किया।
छात्राओं ने पशु चिकित्सालय, कृषि कल्याण केंद्र में भी पहुंचकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी ली। कार्यालयों के कार्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दायित्वों, सरकारी योजनाओं व अभिलेखों के रखरखाव के बारे में पूछा सवाल किए। प्रधानाध्यापक कविता सिंह ने बताया कि कार्यालयों का भ्रमण करने से छात्राओं का ज्ञान बढ़ता है। इस दौरान विनय कुमार, रेणु पंवार आदि उपस्थित रहे। संवाद