फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सेवानिवृत सैनिक की हत्या की जताई आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। कान्हड़ बिजली घर पर तैनात सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात सेवानिवृत सैनिक सुधीर चौहान की मौत के मामले में पिता ने उसके दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने हत्या की आशंका को लेकर पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विवाद के चलते सेवानिवृत्त सैनिक सुधीर चौहान को तीन महीने पहले नोएड़ा से कान्हड़ भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि सुधीर की मौत की सूचना उसी व्यक्ति ने फोन कर दूसरे दोस्त को दी और फिर फोन बंद कर लिया। इस मामले में थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि दो चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया है। जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। हैंगिंग से मौत होना सामने आया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें