बागपत। गाधी गांव में युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गाधी गांव के रहने वाले अशोक दीक्षित ने 24 अक्तूबर को कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही ओमपाल, उसके बेटे विक्की, काला व पंकज पर बेटे आकाश के साथ शराब पीकर गाली-गलौज करने और फिर लोहे की रॉड से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया था। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी ओमपाल व उसके बेटे विक्की को गिरफ्तार कर हमले में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई।