फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जमीन पर कब्जा दिलाने गई टीम के सामने ससुर व पुत्रवधू ने जहर निगला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बामनौली गांव में मंगलवार को जमीन पर कब्जा दिलाने गई चकबंदी व तहसील की टीम के सामने एक व्यक्ति व उसकी पुत्रवधू ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उनका आरोप था कि जमीन की सही पैमाइश नहीं कराए बिना कब्जा दिलाया जा रहा है। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बामनौली गांव में मंगलवार को डीएम व डीडी चकबंदी के आदेश पर सीओ चकबंदी कुंवर मोहम्मद तहसील की टीम को लेकर किसान ब्रजराज को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाने गए थे। इस दौरान उन्होंने दोघट पुलिस को भी मौके पर बुला रखा था। वह जमीन की पैमाइश कराकर ब्रजराज को कब्जा दिलाने के लिए निशानदेही करने लगे, तभी गांव के राधेश्याम व उसकी पुत्रवधू वीका भी वहां पर पहुंच गए।
दोनों ने चकबंदी कर्मचारियों पर जमीन की सही ढंग से पैमाइश कराए बिना कब्जा दिलाने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। उसके बाद भी टीम कार्रवाई करती रही तो दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका करीब दो घंटे तक उपचार किया। इसके बाद गांव के काफी लोगों ने एकत्र होकर उनको वहां से रेफर करने की बात कही। बड़ौत सीएचसी से चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन


वर्जन
डीएम व डीडी के आदेश पर बामनौली गांव में किसान ब्रजराज को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए गए थे। तभी दूसरे पक्ष से राधेश्याम व उसकी पुत्रवधू वहां आ गए और कार्य में बाधा डालने लगे। उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया तो दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पूरे मामले से डीएम को अवगत कराया जा चुका है। - कुंवर मोहम्मद, सीओ चकबंदी

न्यायालय का आदेश ब्रजराज के पक्ष में आया था। सीओ चकबंदी व तहसील की टीम ब्रजराज को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाने आई थी। लेकिन वर्तमान में दूसरे पक्ष का कब्जा था, उन्होंने कुछ पदार्थ निगल लिया। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला है। - सोनवीर सोलंकी, थाना प्रभारी दोघट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें