फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। कोहरे के कारण पिलाना-ढिकौली संपर्क मार्ग पर रोशनगढ़ गांव के गेट के समीप गैस सिलिंडर से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। घायलों को परिजन मेरठ के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

पिलाना गांव का रहने वाला कृष्णपाल (48) बृहस्पतिवार रात बेटी खुशी को पथरी की दवाई दिलाने रोशनगढ़ जा रहा था। पिलाना-ढिकौली संपर्क मार्ग पर रोशनगढ़ गांव के गेट के पास पहुंचे तो घने कोहरे के कारण एलपीजी गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक ने कृष्णपाल की बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में कृष्णपाल और उसकी बेटी खुशी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसके बाद वहां पहुंचे परिजन दोनों घायलों को मेरठ के अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने कृष्णपाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी साक्षी सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें