फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े वाहन में लगा मिला छोटे वाहन का फास्टैग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। टोल की बचत करने के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर चालक बड़े वाहनों पर छोटे वाहनों के फास्टैग लगाकर वाहनों को दौड़ा रहे है। सोमवार को मवीकलां टोल बूथ पर गाजियाबाद की ओर से एक कैंटर पहुंचा। टोल मैनेजर ने टीम के साथ कैंटर को पकड़ लिया। चालक को बड़े वाहनों पर छोटे वाहनों का फास्टैग लगाकर चलाने को लेकर कड़ी हिदायत दी। टोल मैनेजर ने कैंटर से फास्टैग उतरवा लिया। टोल मैनेजर आदित्य कुमार का कहना है कि कुछ वाहन चालक बड़े वाहनों पर छोटे वाहनों के फास्टैग लगाकर टोल की बचत करते हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें