बड़ौत। किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ब्रजपाल की अध्यक्षता और चौबीस खाप चौधरी सुभाष के संचालन में बैठक हुई। वक्ताओं का कहना था कि चीनी मिले किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर रही है, जिससे किसानों को आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। विक्रम आर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश को छोड़कर अन्य प्रदेशों में बिजली के रेट काफी कम है। प्रदेश में बिजली के रेट ज्यादा है, जिसे कम किया जाना चाहिए। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिसे रोकने का कोई कारगर उपाय नहीं किया जा रहा। लगातार फॉगिंग और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव बेहद जरूरी है। सभी ने 26 नवंबर को तहसील मुख्यालय पर होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रमोद, चौधरी महक सिंह, विजयपाल सिहं, चौधरी उमेद सिंह, चौधरी वीरेन्द्र सिंह, , अनुज सिंह शामिल रहे।