फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान अपना हक लेकर रहेंगे : राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान अपना हक लेकर रहेंगे : राकेश टिकैत
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। ग्राम मवीकलां में आयोजित बैठक में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। किसान अपना हक लेकर रहेंगे।
शुक्रवार को भाकियू के जिला प्रभारी विनोद कुमार के आवास पर भाकियू नेता राकेश टिकैत पहुंचे। बैठक में उन्होंने किसानों से कहा कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद से क्षेत्र के 11 गांवों के चकमार्ग बंद पडे़ हैं। मांग के बावजूद रास्ता नहीं दिया गया। इससे किसान खासे परेशान हैं। उन्होंने कहा कि एमएसपी कानून बने, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे में एक समान मुआवजा मिले, नलकूपों पर जबरन मीटर लगाने पर रोक लगे। कहा कि इकोनामिक कॉरिडोर के तहत उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति का आंदोलन जायज है। भविष्य में सरकार की कई योजनाएं बीज कानून, बिजली अमेंडमेंट बिल और मिल्क पॉलिसी की आएंगी। जो किसानों के हित में नहीं हैं। बाहर की कंपनियां गांव में 22 रुपये प्रति लीटर दूध बेचने का दावा कर रही हैं, इससे पशुपालक बर्बाद हो जाएंगे। अपने हक के लिए किसानों को फिर से आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह, विनोद कुमार, अश्विनी ठाकुर, जगपाल धामा, समे सिंह, हरबीर सिंह, महिपाल, ब्रजपाल, अजीत कुमार, देशपाल, धर्मेन्द्र, राधेश्याम, कंवरपाल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें