फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से यमुना में गिरने वाले दूषित पानी के नाले को रोकेंगे किसान

विज्ञापन
बदरखा में आयोजित पंचायत में भाग लेते किसान यूनियन के पदाधिकारी व किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। बदरखा गांव में आयोजित भाकियू अराजनैतिक की पंचायत में हरियाणा से यमुना नदी में गिरने वाले दूषित पानी का नाला नहीं रोकने पर आक्रोश जताया। बैठक में किसानों ने खुद ही इसे रोकने का निर्णय किया।
विज्ञापन

बदरखा गांव में शुक्रवार को आयोजित भाकियू अराजनैतिक की पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के कई गांवों के किसानों ने भाग लिया। पंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरफ से गंदा नाला यमुना में गिर रहा है। जिससे किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों में कैंसर समेत अन्य बीमारी फैल रही हैं। जिसे कई बार मांग करने के बाद भी बंद नहीं कराया गया।
वक्ताओं ने कहा कि जल्द ही नाला बंद नहीं होने पर किसान खुद ही बंद करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने निराश्रित पशुओं, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की समस्या का समाधान कराने की मांग की। पंचायत की अध्यक्षता गठवाला खाप के अध्यक्ष राजेंद्र मलिक बाबा ने की तथा संचालन राजेंद्र खोखर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें