बागपत। जिले के सभी राजकीय गोदामों पर गेहूं का बीज उपलब्ध है। राजकीय गोदामों से गेहूं के बीज की खरीद करने पर किसानों को अनुदान दिया जाएगा। फिलहाल गोदामों पर गेहूं के बीज की एचडी 3086 तथा एचडी 2967 दो वैरायटी उपलब्ध है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक राजकीय गोदाम है। सभी गोदामों में पर गेहूं के बीज की दोनों वैरायटी उपलब्ध है। इनमें किसानों को प्रमाणित बीज का मूल्य 3580 रुपये क्विंटल तथा फाउंडेशन (आधारी) बीज का मूल्य 3815 रुपये निर्धारित की गई है। प्रमाणित बीज पर किसानों को 1790 रुपये का तथा फाउंडेशन (आधारी) बीज पर 1908 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। किसानों को मिलने वाली अनुदान की राशि किसानों के खातों में स्थानांतरित की जाएगी। किसान राजकीय गोदामों पर जाकर गेहूं का बीज प्राप्त कर सकते है। अगले सप्ताह में गेहूं की अन्य वैरायटी के बीज भी गोदामों पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।