फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य के लिए 12 को तहसील का घेराव करेंगे किसान

विज्ञापन
गांगनौली में बैठक करते भाकियू राजेंद्र मलिक गुट के कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बकाया गन्ना मूल्य के लिए 12 को तहसील का घेराव करेंगे किसान
विज्ञापन

बागपत, दोघट। गांगनौली गांव में भाकियू (मलिक गुट) के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में नहरों में पानी छुड़वाने, गन्ना बकाया मूल्य का भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर 12 सितंबर को बड़ौत तहसील का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
गांगनौली गांव में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष नरेशपाल तोमर ने कहा कि नए पेराई सत्र की तैयारी की जा रही है, जबकि पिछले बकाए का भुगतान नहीं हो पाया है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। नहरों में पानी न होने के कारण फसलें सूख रही हैं। आवारा पशु किसानों के खेतों को बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नहरों में पानी छोड़ने, बकाया गन्ना मूल्य का का जल्द भुगतान कराने की मांग की। बैठक में सत्यवीर सिंह, प्रमोद राठी, सुरेश राठी, नरेंद्र, कृष्णपाल, त्रिपाल, पदम, ओमपाल, सुरेश, संजीव दांगी, विरेंद्र पंवार, सत्यपाल राठी, विपिन दांगी, विनोद, राजबीर, बालेंद्र, सचिन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें