भुगतान न होने पर आंदोलन करेंगे किसान
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में नरेश डायरेक्टर के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें गन्ने का बकाया भुगतान, पर्ची इंडेंट बढ़ाने आदि पर विचार किया गया। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। किसानों ने कहा कि गन्ने के बकाए का भुगतान न होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की दौराला, खतौली, मंसूरपुर तो गन्ना मिलें किसानों के बकाए भुगतान कर रही है लेकिन भैसाना, किनौनी व मलकपुर मिले समय पर भुगतान नहीं कर रही है। चेतावनी दी यदि एक सप्ताह के अंदर बकाया भुगतान में तेजी नही की गई और पर्ची इंडेंट नही बढ़ाया गया तो आंदोलन शुरू कर देंगे। बैठक की अध्यक्षता जयप्रकाश और संचालन उमेश ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र, प्रहलाद, सहेंद्र, जगेंद्र, रामकुमार, रामबीर, जगतराम, सोनू, सुभाष, लाला आदि मौजूद रहे।