-छपरौली ब्लॉक परिसर में कृषि गोष्ठी में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के ब्लॉक में सोमवार को किसान गोष्ठी हुई, जिसमें किसानों को कृषि योजना की जानकारी देते हुए आय दोगुना करने के बारे में बताया।
गोष्ठी का शुभारंभ कृषि उप निदेशक विभाति चतुर्वेदी, ब्लॉक प्रमुख अंशु खोखर, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। किसानों को तिलहन, दलहन व गन्ना की उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी। भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण को नुकसान होता है और किसानों से इससे बचना चाहिए। उप कृषि निदेशक ने किसानों को खेतों में पराली नहीं जाने की शपथ दिलाई। बताया कि सरकार द्वारा सेटेलाइट के माध्यम से खेतों पर नजर रख रही है। किसानों को अधिक आय के लिए आधुनिक कृषि तकनीक, रोग प्रबंधन, पशुपालन करने की अपील की। इस दौरान बृजपाल खोखर, मनीष कुमार, अनुज कुमार, तेजपाल, लोकेश पंवार, योगेश, रमन कुमार आदि मौजूद रहे।