फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की तौल न होने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। भड़ल के किसान खतौली मिल के सी गन्ना क्रय केंद्र पर शुक्रवार को गन्ना लेकर पहुंचे। केंद्र पर तौल लिपिक नहीं पहुंचा। किसानों ने मिल अधिकारियों से बात की तो उन्हें निरपुड़ा में गन्ना तौलने को कहा गया। इससे नाराज किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने घ्गन्ना समिति सचिव बुढ़ाना बृजेश रॉय को मामले से अवगत कराया। सचिव ने मिल प्रबंधन से बात कर तौल कराने को कहा। इसके बाद तौल लिपिक राजीव कुमार के पहुंचने पर तौल शुरू हुई। इस मौके पर सुमेरपाल, समरपाल, संजीव, राजवीर, देवेंद्र, शोबीर, रामा, सुील, सुदेश आदि किसान मौजूद रहे। इसके अलावा दोघट में खतौली मिल के डी गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक देरी से पहुंचे पर गन्ना भरी बुग्गियों से दोघट टीकरी मार्ग जाम गल गया। इससे मार्ग पर आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें