दाहा। दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण के मुद्दे को लेकर टीकरी सूजती चौराहे पर किसानों का धरना जारी है। बुधवार को धरनास्थल पर शहीद भगत सिंह की जयंती पर यज्ञ किया और पांच किसानों ने आमरण अनशन शुरू किया।
टीकरी सूजती चौराहे पर टीकरी, हिम्मतपुर सूजती, मौजिजाबाद नांगल, गांगनौली गांवों के किसानों का धरना 77वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर यज्ञ का आयोजन किया। धरने पर पांच किसान राजेंद्र राठी, पवन राठी, नरेंद्र पंवार, विरेंद्र सिंह, शिवकुमार राठी ने आमरण अनशन किया।
किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण में भूमि मुआवजा, खड़ी फसल का मुआवजा, रकबा दुरस्तीकरण, पैमाईश की समस्याओं का समाधान नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होनेे तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।