बड़ौत। रेजोनेन्स पब्लिक स्कूल में बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया। निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। निबंध का विषय भ्रष्टाचार मुक्त भारत रहा। जिसमें प्रथम स्थान पर मानसी, द्वितीय स्थान पर सोनाक्षी व तृतीय स्थान पर अनुश्री रही। मौके पर विजिलेंस आफिसर मेरठ मनोज गुलाटी, शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक नरेश कुमार गर्ग, प्रवीण कुमार, प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक, सुबोध शर्मा, अनुज शर्मा, साक्षी, मुस्कान आदि शामिल रहे।