गन्ना भुगतान न होने पर भड़के किसान
बड़ौत (बागपत)। बरवाला गांव में मंगलवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें चौधरी मुनेश बरवाला ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के चलते किसानों को छोड़कर हर वर्ग को राहत देने के लिए घोषणा की है। बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब बढ़े डीजल व पेट्रोल के दामों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बैठक में किसानों को डीजल टैक्स फ्री दिया जाने सहित जल्द से जल्द बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की। साथ ही कोरोना महामारी के चलते किसानों के लोन माफ करने की मांग भी की गई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव पहल सिंह यादव, भानु प्रताप यादव, काले सिंह, वरुण शर्मा जिला अध्यक्ष बागपत, महिपाल सिंह प्रधान, महिपाल शर्मा, मनवीर तेवतिया, नरेश शामिल रहे।