फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल युक्त पानी खेतों में जाने पर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
खेकड़ा मे पाठशाला रोड पर खेतो मे भरे फैक्ट्री के कैमिकल युक्त दूषित पानी को दिखाते परेशान किसान - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
केमिकल युक्त पानी खेतों में जाने पर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। खेकड़ा में पाठशाला रोड पर पानी निकासी के लिए बना नाला गंदगी से अटा है। फैक्टरियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी किसानों के खेतों में फसलों में भर गया है। इससे फसलें बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गई हैं। आक्रोशित किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर तहसील परिसर में धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में आधा दर्जन पावरलूम फैक्टरियां हैं। इनमें कपड़ा तैयार होने के बाद कपडे़ की केमिकल रंगों से रंगाई की जाती है। केमिकल का रंगीन बदबूदार पानी नालियों में बहता है। पाठशाला रोड पर नालियां कूडे़ से अटी हैं। पानी की निकासी बाधित होने के कारण केमिकल युक्त पानी नालियों से खेतों में पहुंच रहा है। जिससे चारा, गन्ने, सब्जी की फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं। शुक्रवार को किसानों ने पाठशाला रोड पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि केमिकल युक्त पानी से फसलें सूखने लगीं हैं। भूमि की उर्वरा शक्ति भी नष्ट होती जा रही है। आक्रोशित किसानों ने प्रशासन से पानी की निकासी कराकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की। जल्दी मांग पूरी न होने पर तहसील परिसर में धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान हीरा सिंह, नरेंद्र कुमार, परवेन्द्र सिंह, रुपेन्द्र धामा, शैंकी धामा, लोकेश कुमार, मोनू धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराकर किसानों की समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें