दोघट में आयोजित बैठक में भाग लेते भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : BAGHPAT
दोघट। कस्बे में भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष नरेश पंवार ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने किसानों की समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि किसान के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कराया गया है। उन्होंने नए पेराई सत्र में गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। बिजली बिल और कीटनाशक के दाम बढ़ने से फसल की लागत बढ़ गई है। 450 रुपये से कम दाम पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
उन्होंने 16 अक्तूबर को सिसौली में होने वाली पंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता पंवार खाप चौधरी धर्मवीर पंवार ने और संचालन संजीव दांगी ने किया। मौके पर अनीस कुरैशी, परमवीर, कुलदीप, बिरेंद्र, संजय त्यागी, सचिन उर्फ नीटू, सुधीर, सूरत सिंह, बसंत दांगी, जसवीर, विनोद, बिल्लू मौजूद रहे।