फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने धरनास्थल पर किया हवन

विज्ञापन
टीकरी में धरने स्थल पर यज्ञ करते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत, दोघट। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण की गई भूमि के मुआवजे की समस्याओं को लेकर किसानों ने शुक्रवार को धरनास्थल पर हवन किया। उन्होंने जल्द सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

चौधरी राजेंद्र राठी ने कहा कि कई अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। धरनास्थल पर सातवें दिन हुए यज्ञ में ब्रह्मा आजाद शास्त्री व यजमान नरेंद्र पंवार रहे। उधर कई संगठनों ने किसानों के धरने को समर्थन दिया। इस दौरान योगेश, आजाद, कुशेंद्र, अनिल, विपिन, अमरपाल, कपिल, रमेश, वीरेंद्र, नरेंद्र, राजवीर, अरुण राठी, सहेंद्रपाल राठी, सतेंद्र, धर्मवीर, रोहताश, प्रदीप, बिजेंद्र प्रधान, संजीव, विनोद, याकूब, राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें